नोएडा पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझा आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, जानें पूरा मामला

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (27/02/2022): थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए मुख्य आरोपी गिरफ्तार, निशादेही पर मृतक से सम्बन्धित आधार कार्ड एवं हाईस्कूल मूल अंकतालिका बरामद।

दिनांक 21/02/2022 को थाना फेस-2 पर मनोज त्यागी द्वारा अपने मकान के ऊपरी भाग के कमरा नं0-2 में एक अज्ञात किरायेदार का शव मिलने की सूचना दी गई थी जिस पर पुलिस द्वारा पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी गयी। पोस्टमार्टम से गला दबाने से हत्या करने की रिपोर्ट प्राप्त हुई। अज्ञात मृतक की पहचान वादी बीटू यादव पुत्र श्री कमलेश कुमार निवासी जैनपुर चौबिया, थाना चौबिया, जिला इटावा द्वारा अपने भाई संजीव कुमार यादव के रुप में की गई एवं मु0अ0सं0 077/2022 धारा 302 भादवि पंजीकृत कराया गया।

दिनांक 26/02/2022 को थाना फेस-2 पुलिस द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए मुख्य अभियुक्त चन्द्रभान पुत्र महादेव धोबी निवासी मौहम्मदपुर मनौरी, थाना पीपरी, जिला कौशाम्बी वर्तमान पता मनोज त्यागी के किराये का मकान, कस्बा भंगेल, थाना फेस-2, नोएडा को थाना क्षेत्र के लैबर चौक चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त द्वारा घटना जुर्म स्वीकारते हुए निशादेही पर मृतक संजीव कुमार यादव का आधार कार्ड एवं हाईस्कूल अंकतालिका बरामद करायी है। अभियुक्त द्वारा बताया गया की मृतक संजीव कुमार यादव के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे जिस कारण उसने संजीव की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 302/328/120 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।