सैकड़ो महिलाओं ने खुलवाए खाते, नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन के सराहनीय प्रयास

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (11/04/2022): नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के तत्वाधान में युवा टीम सर्फाबाद के सहयोग से परियोजना नई डगर नया सफर के तहत आज 211 महिलाओं के जीरो बैलेंस खाते एवं जन धन खाते खोले गए।

नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की मीडिया प्रभारी अलका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह महिला सशक्तिकरण का नया तोहफा महिलाओं को महिलाओं के द्वारा ही दिया जा रहा है।

नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन का क्या लक्ष्य है?

नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन संस्था की महासचिव विनीता शास्त्री ने बताया कि हमारा लक्ष्य 5000 महिलाओं का खाता खुलवाना है जिसके लिए हमारी संस्था निरंतर गौतम बुद्ध नगर के क्षेत्रों सेक्टरों में एसबीआई के कैंप लगाकर लगातार महिलाओं के खाते खुलवा रहे हैं युवा टीम सरफाबाद के अध्यक्ष सोनू यादव ने बताया कि यह कैंप दोबारा लगाया जाएगा और और भी महिलाओं के लिए अकाउंट खुलवा कर उनकी सहायता की जाएगी संस्था के सदस्य प्रतिमा तिवारी ने बताया कि गर्मी और व्रत में भी महिलाओं के लिए काम करना अच्छा लग रहा था।

संस्था की संस्थापक मीनाक्षी त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं की खुशी देखकर हमें बहुत अच्छा लगता है उतनी खुशी कभी ऑफिस में सैलरी लेकर भी नहीं मिलती थी हमारी संस्था लगातार इन प्रयासों को करती रहती है जिससे समाज में महिलाएं खुश रहें इन बैंकों में खाते खुलवा कर महिलाएं अपनी जमा पूंजी की सुरक्षा करके उनको जरूरत के हिसाब से खर्च कर सकती हैं। संस्था के इस कार्य को सफल बनाने में वनिता सोपोरी ,सोनू यादव ,प्रतिमा तिवारी ,शशि नाथ प्रसाद, रविशंकर आदि लोग मौजूद रहे