टेक्नीशियन ग्रेड वन सिग्नल के पद पर तैनात व्यक्ति की घटना में मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (18/05/2022): आज दिनांक 18/05/2022 को थाना दादरी क्षेत्रान्तर्गत रेलवे कर्मचारी सुनील कुमार वर्मा पुत्र राम शंकर राम उम्र 33 वर्ष निवासी गांव आराजी माफी ताखा पोस्ट ताखा जनपद बलिया उत्तर प्रदेश हाल पता कमलेश त्रिपाठी का मकान तुलसी विहार कॉलोनी दादरी, जो टेक्नीशियन ग्रेड वन सिग्नल के पद पर तैनात थे।

आज कार्य करते हुए खम्भा संख्या 1412/23-25 अप लाइन में गाड़ी संख्या 12877 रांची गरीब रथ से समय करीब 10ः20 बजे सुबह दुर्घटना होने पर मृत्यु हो गई, शव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा जा रहा है। थाना दादरी पुलिस द्वारा अन्य अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।