लोकप्रिय गीतकार कवि रविंद्रनाथ ठाकुर का कैंसर से निधन, काफी समय से रह रहे थे नोएडा में

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (19/05/2022): लोकप्रिय गीतकार और कवि रविंद्रनाथ ठाकुर का बुधवार को 88 वर्षीय की आयु में निधन हो गया। पिछले दो वर्षों से कैंसर से जूझ रहे रविंद्रनाथ ठाकुर का नोएडा के सेक्टर-34 स्थित मानस अस्पताल में इलाज रहा था।

मैथिली गीतकार के निधन की खबर जिले में आग की तरह फैल गई, जैसे जिसको पता चलता रहा वैसे वह उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में उनके सेक्टर-46 स्थित घर पहुंचने लगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के पूर्णिया निवासी मैथिली गीतकार रविंद्रनाथ ठाकुर नोएडा में पिछले तीन वर्षों से अपने बड़े पुत्र अवनींद्र ठाकुर के साथ रह रहे थे। वर्ष 2020 में कैंसर का पता चलने के बाद से उनका मानस स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा था। करीब एक सप्ताह पहले सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें अस्पताल लाया गया था। जहां बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

रविंद्रनाथ ठाकुर ने मैथिली की पहली फिल्म ममता गाबय गीत के लिए गीत लिखा था। इस गीत को लोकप्रिय गायिका लता मंगेशकर ने गाया था। भरि नगरी में शोर, बौआ मामी तोहर गोर, मामा चान सन जैसी कलायजी रचना के रचनाकार के निधन से मैथिली समाज में शोक है। वर्ष 1970 के दशक में मैथिली गीतकार रविंद्रनाथ-महेंद्र की जोड़ी काफी प्रसिद्ध थी। जनता इस जोड़ी को काफी पसंद करने लगी थी।