विमला बाथम ने उत्पीड़ित महिलाओं से की मुलाकात, महिला सशक्तिकरण के लिए सम्भंदित अधिकारियों को दिए आदेश

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (19/05/2022): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा विमला बाथम ने आज कलैक्ट्रेट सभागार में महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक की।

इस दौरान उत्तर प्रदेश की महिला आयोग अध्यक्ष विमला बाथम ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के कुशल निर्देशन में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग प्रदेश भर की उत्पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए गम्भीर है और इस सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा जो योजनायें संचालित की जा रही है आयोग द्वारा उन पर निरन्तर रूप से समीक्षा एवं उत्पीड़ित महिलाओं की जनसुनवाई करते हुये उन्हें त्वरित न्याय उपलब्ध कराये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

अध्यक्षा ने समीक्षा बैठक में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों का आह्वान करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार एवं राज्य महिला आयोग, महिला उत्पीड़न के सम्बन्ध में अत्यन्त गम्भीर है तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की स्पष्ट मंशा है कि समस्त सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के द्वारा आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुये महिलाओं को न्याय दिलाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। जिससें की पीड़ित महिलाओं को न्याय मिल सकें और मुख्यमंत्री जी की मंशा को पूर्ण किया जा सकें।

उन्होंने कहा कि समस्त सम्बन्धित अधिकारी महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण पहल करें और प्रत्येक अधिकारी के द्वारा महिला उत्पीड़न के सम्बन्ध में तुरन्त कार्यवाही करते हुये उन्हें राहत पहुॅचायी जाये।

आगे उन्होंने महिला कल्याण विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुये कहा कि उनके द्वारा महिला के हितार्थ चलायी जा रही समस्त विभागीय योजनाओं की कार्य प्रगति रिपोर्ट आयोग को ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध करायी जायें।

इसी प्रकार उनके द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, समाज कल्याण आदि विभागों के कार्यो की समीक्षा करते हुये भी कहा कि उनके द्वारा ईमेल के माध्यम से कार्य प्रगति रिपोर्ट आयोग को उपलब्ध करायी जायें।

उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धा पेंशन, शादी विवाह अनुदान आदि योजनाओं के सम्बन्ध में सर्वे करते हुये प्रत्येक पात्र लाभार्थियों को संचालित योजना का लाभ उपलब्ध कराया जायें। ताकि सरकार की जो मंशा है उसको मूर्त रूप प्रदान किया जा सकें।

इस अवसर पर अध्यक्षा के द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के तहत कक्षा 10 व 12 में अध्ययनरत 11 छात्र/छात्राओं को लैपटाॅप वितरण किये गये।

महिला जनसुनवाई के दौरान आज लगभग 11 उत्पीड़ित महिलाओं ने अध्यक्षा से मुलाकात करते हुये अपने उत्पीड़न के सम्बन्ध में बताया जिसे उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा विमला बाथम के द्वारा बहुत ही गम्भीरता से लिया गया और इस सम्बन्ध में उन्होंने महिला पुलिस अधिकारियों को नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करते हुये पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता पहॅुचाने के निर्देश मौके पर ही दिये।

उन्होंने यह भी कहा कि महिला जनसुनवाई के दौरान जो गम्भीर प्रकरण सामने आये है‌। उनका सही प्रकार से निस्तारण एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित गति से न्याय प्राप्त हो इसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों के द्वारा आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुये कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट ग्रेटर नोएडा उमेश चन्द निगम, ए0सी0पी अंकिता, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र बहादुर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारीगण, महिला थानाध्यक्ष तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारियों उपस्थित रहे।