सर्जजिला म्यूजिक फेस्टिवल का होगा आयोजन, ELVISH YADAV रहेंगे चीफ गेस्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (28 सितंबर, 2023): तैयार हो जाइए संगीत,मनोरंजन की एक अनोखी यात्रा के लिए जिसमें सर्जिंग फ्लक्स एंटरटेनमेंट आपके लिए 1 अक्टूबर 2023 को लेकर आ रहा है सर्जजिला म्यूजिक फेस्टिवल। इस म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन नोएडा के वर्ल्डस ऑफ़ वंडर में ग्रेट इंडिया प्लेस मॉल के नजदीक होगा। यह सिर्फ एक म्यूजिक फेस्टिवल ही नहीं संगीत की वैश्विक भाषा का जश्न होगा। म्यूजिक फेस्टिवल में मंच पर आपको एक से बढ़कर एक शानदार कलाकार नजर आएंगे

म्यूजिक फेस्टिवल में कौन-कौन होगा

1. एल्विस यादव जो यूट्यूब सेंसेशन है।

2. सिद्धि और विक्की यह रैपर की जोड़ी आपको झूमने पर मजबूर कर देगी।

3. फाजिलपुरिया इनके कई हिट गाने तो आपने सुने ही होंगे।

4. लव कटारिया यह म्यूजिक की दुनिया में उभरते हुए सितारे हैं

5. आरसीआर जिनके गानों जिनके गानो ने रेप की दुनिया में धमाल मचा रखा है।

6. डीजे इम्मोर्टल जिनको पता है, ऑडियंस को किस तरह से नचाना है।

7. शनि यदुवंशी ये अपने संगीत से जादू करते हैं, आदि।

टिकट की जानकारी
जनरल टिकट कीमत 1599 इस टिकट पर आपको फेस्टिवल ग्राउंड का एक्सेस मिलेगा।
प्लैटिनम टिकट 4999 इस टिकट पर आपको प्रीमियम एक्सेस मिलेगा।

क्या होगी टाइमिंग

म्यूजिक फेस्टिवल दोपहर 12:00 बजे शुरू होकर देर रात 11:00 बजे तक चलेगा। इसमें नॉनस्टॉप एंटरटेनमेंट और धमाल होगा। पूरे दिन भर अलग-अलग म्यूजिक परफॉर्मेंस होते रहेंगे।

सर्जिंग फ्लक्स एंटरटेनमेंट का कहना है कि हम आपको संगीत और एकता के सेलिब्रेशन के लिए आमंत्रित करते है। हम वादा करते हैं कि नोएडा का अब तक का सबसे शानदार म्यूजिक फेस्टिवल होगा। तो इस मौके को बिल्कुल भी मत छोड़िएगा अपने टिकट्स खरीदिए और तैयार हो जाइए एक म्यूजिक की ऐसी यात्रा के लिए जो अपने से पहले कभी नहीं देखी होगी।