नोएडा पुलिस ने किया 01 गांजा तस्कर को 07 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (01/06/2022): दिनांक 31.05.2022 को थाना सेक्टर 63 नोएडा पुलिस द्वारा 01 गांजा तस्कर अभियुक्त बाबी कठेरिया पुत्र रामपाल निवासी ग्राम असरोही थाना करहैल जिला मैनपुरी वर्तमान निवासी आश्रम रोड चोटपुर कालोनी थाना सेक्टर 63 जनपद गौतमबुद्धनगर को धर्म वाटिका बारात घर के पास चोटपुर चौकी क्षेत्र बहलोलपुर से गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से 07 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सेक्टर 63 पर मु0अ0सं0 182/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर के जेल भेज दिया गया है।