अवैध शस्त्र के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (03/06/2022): थाना बिसरख पुलिस द्वारा दिनांक 03.06.2022 को एस के एस वर्ल्ड पब्लिक स्कूल से बिहारी मार्किट की तरफ से अभियुक्त 1. मन्तोष पुत्र मारीमुत्तू नि0 एच 1/202 मदनगिर थाना अम्बेडकर नगर जिला साकेत साउथ दिल्ली उम्र- 32 वर्ष 2. कन्हैया पुत्र वेकेंटराय नि0 एच 1/215 मदनगिर थाना अम्बेडकर नगर जिला साकेत साउथ दिल्ली उम्र-30 वर्ष को मय 02 अवैध तमन्चे 315 बोर व 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है।

जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 334/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 335/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।