नोएडा: सुबह और शाम के समय जाम से परेशान हैं लोग

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (12/07/2022): पृथला गोल चक्कर पर फ्लाईओवर बनने से यातायात विभाग ने सेक्टर 71 से गौर सिटी तक जाने वाले मार्ग को शनिवार को डायवर्ट कर दिया है। अगले 2 महीने तक इसे लागू होने की बात कही जा रही है। शनिवार और रविवार को छुट्टी के बाद सड़कों पर सोमवार की सुबह गाड़ियों का काफिला निकला और इस मार्ग पर जगह-जगह जाम लगा रहा।

सोमवार को व्यस्त समय में इस मार्ग पर यातायात का भारी दबाव रहा इससे हजारों लोगों को परेशानी भी हुई, दोपहर में यातायात का दबाव कम हो गया था। लेकिन शाम होते ही जाम की समस्या फिर से पैदा हो गई। सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे।

सोमवार को जब लोग सुबह ड्यूटी के लिए शहर आए और जब शाम को वापस लौटे तो वाहनों का दबाव अचानक से बढ़ गया यातायात विभाग की ओर से मुहैया कराए वैकल्पिक रास्तों से लोग गुजर रहे थे। जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं होता तब तक यह समस्या देखने को मिलती रहेगी।इस दौरान एंबुलेंस सहित अन्य वाहन भी जाम में फंसे रहे। लोगों को करीब 1 किलोमीटर का सफर तय करने में 1 घंटे से अधिक का समय लगा। इससे करीब डेढ़ लाख से अधिक वाहन चालकों को परेशानी हुई।।