दादरी पुलिस ने किया 02 चोरों को गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (16/07/2022): दिनांक 15.07.2022 को थाना दादरी पुलिस द्वारा 02 चोर 1.नासिर पुत्र याक़ूब निवासी चाँद मस्जिद, नई आबादी, दादरी 2.शकील पुत्र इकरामुद्दीन निवासी चाँद मस्जिद, नई आबादी, दादरी को थाना क्षेत्र के रामग के ठेके के पास से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों के कब्जे से मु0अ0सं0 119/2022 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित चोरी किया गया 56 मीटर केबल(तांबा), मु0अ0सं0 66/2022 से सम्बन्धित चोरी गया मीडिया कनवर्टर ,1 पीओई, 1 पॉवर अडाप्टर, थाना कविनगर गाजियाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 702/2021 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित चोरी की 01 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नं0 यूपी 14 ईसी 6635 व 02 अवैध तमंचे मय दो जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुए है।