हत्या के इरादे से गोली मारने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (19/01/2023): दिनांक 18.01.2023 को थाना इकोटेक -3 नोएडा पुलिस द्वारा हत्या के इरादे से गोली मारने वाले 02 आरोपी जयवर्धन निवासी ग्राम अमरपुर थाना इकोटैक-1 गौतमबुद्धनगर और अमित कुमार निवासी पीपलका थाना दनकौर जिला गौतमबद्धनगर को घटना मे प्रयुक्त 02 तमंचे 315 बोर मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस व घटना मे प्रयुक्त एक पल्सर मोटर साईकिल के साथ सैनी सुनपुरा कट के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरूद्ध थाना इकोटेक -3 पर मु0अ0सं0 24/2023 धारा 307/120बी भादवि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 26/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत है।

अपराध का विवरणः

आरोपियों द्वारा, घायल अभिषेक की मौसी अजंली (फरार अभियुक्ता) के कहने पर पल्सर मोटर साईकिल रजि0नं0 UP 16 CA 0701 पर सवार होकर दिनांक 17.01.2023 को शाम के समय राजेश पायलट गोल चक्कर के पास अभिषेक निवासी कस्बा व थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धगर को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी थी जिसमे अभिषेक उपरोक्त गम्भीर रूप से घायल हो गया था।