Supertech Twin Tower: जानें बहुमंजिला इमारत के अवैध घोषित होने से अबतक की पूरी खबर

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (19/08/2022): नोएडा के सेक्टर 93A में स्थित सुपरटेक एमेरल्ड कोर्ट के 107 टावर को गिराने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, टावर को गिराने के लिए बस 10 दिन शेष है। 28 अगस्त को 40 मंजिला इमारत को गिराया जाना है, इसके लिए दोनों टायरों में विस्फोटक लगाने का काम भी जोरों पर चल रहा है।

जानिए सुपरटेक ट्विन टावर गिराने के लिए किस किस तरीके से तारीख के आगे बढ़ाई गई हैं।

सुपरटेक प्रबंधन की ओर से इन टावरों का निर्माण नियमों में अनदेखी कर कराया गया था। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 31 अगस्त 2021 को ट्विन टावर को अवैध बताया था, इसके बाद यह मामला आगे बढ़ता गया।

सुप्रीम कोर्ट ने 31 अगस्त 2021 को टावरों को अवैध घोषित करते हुए लगभग 3 महीने में गिराने का आदेश दिया था। लेकिन उस समय सुपरटेक ट्विन टावर को गिराया नहीं गया।

22 मई 2022 को सुपरटेक ट्विंस टावर को गिराया जाना था, लेकिन तैयारियां पूरी नहीं होने की वजह से वह तब भी नहीं गिराया गया।

एडिफिस एजेंसी ने 20 फरवरी 2022 को ट्विन टावर साइट को अपने कब्जे में लिया और एजेंसी ने 10 अप्रैल 2022 को टावर में ट्रायल ब्लास्ट किया था।

21 अगस्त 2022 को टावर गिराने की तारीख तय की गई थी, लेकिन विस्फोटक के लिए एनओसी नहीं मिलने के कारण टावर गिराने की तारीख को आगे बढ़ाया गया था।

28 अगस्त 2022 को दोनों टावरों को गिराना तय हुआ है ।इसके लिए टावर में बारूद लगाने का काम चल रहा है।

सुपरटेक ट्विन टावर में विस्फोटक लगाने का काम 24 अगस्त तक लगभग पूरा कर लिया जाएगा तो विस्फोटक लगाने के लिए दोनों टावर में करीब 1000 छेद किए गए हैं।

टावर को गिराने के बाद मलबा निकालने में लगभग 90 दिन का समय लगेगा।।