रामलीला मैदान में त्यागी समाज द्वारा महापंचायत की तैयारी, पुलिस के आला अधिकारियों ने किया रामलीला मैदान का निरीक्षण

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (20/08/2022): श्रीकांत त्यागी प्रकरण में सरगर्मी थमने का नाम नहीं ले रही है, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड बिहार दिल्ली समेत अनेक राज्यों से त्यागी समाज के लोग इस महापंचायत में पहुंचेंगे । यह पंचायत सेक्टर 107 स्थित भंगेल गांव के महर्षि आश्रम के रामलीला ग्राउंड में होगी। पुलिस के आला अधिकारियों ने रामलीला मैदान के आसपास के क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। गौतम बुद्ध नगर जिले के एडीसीपी क्राइम रणविजय सिंह ने पुलिस विभाग को त्यागी समाज द्वारा हो रही महापंचायत को लेकर कई दिशा निर्देश दिए हैं।

 

टेन न्यूज नेटवर्क की टीम पंचायत की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंची l यहां मौजूद त्यागी समाज के लोगों ने दावा किया कि इस पंचायत में देशभर से करीब 50 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। यह पंचायत श्रीकांत त्यागी पत्नी अन्नू त्यागी के समर्थन में की जा रही है। इस समय रामलीला ग्राउंड में त्यागी समाज द्वारा कल की पंचायत के लिए तंबू लगाकर व्यवस्था की जा रही है।

 

सुधीर त्यागी पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने जानकारी देते हुए बताया कि वह त्यागी समाज के रूप में सिपाही की भूमिका निभा रहे हैं, हमारा पंचायत का उद्देश्य श्रीकांत त्यागी की पत्नी अन्नू त्यागी पर नोएडा पुलिस द्वारा की गई प्रतारणा के विरोध है। इस पंचायत में त्यागी समाज ही नहीं देश भर से जाट, ब्राह्मण,गुर्जर जाति के लोग भी जुड़ेंगे।

 

गौतम बुद्ध नगर के एडीसीपी क्राइम रणविजय सिंह ने जानकारी देते बताया कि पंचायत को लेकर हमारी पांच कंपनियां तैनात रहेंगी, इस पंचायत में महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगी सभी एंट्री पॉइंट पर चेकिंग की व्यवस्था की जाएगी। कल होने वाली पंचायत के लिए पुलिस द्वारा चुस्त दुरुस्त व्यवस्था की गई है।