नाबालिग लडकी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (08/10/2022): दिनांक 14.09.2022 को वादी द्वारा खुद की धेवती (नातिन) उम्र 14 वर्ष को अभियुक्त अर्जुन पुत्र लीलू निवासी दिनानाथपुर पुठी, थाना मसूरी, जिला गाजियाबाद द्वारा बहला-फुसला कर अपहरण कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना कासना पर मु0अ0सं0 216/2022 धारा 363/366 भादवि पंजीकृत कराया गया था।

विवेचना के दौरान अपहर्ता लडकी को थाना कासना पुलिस द्वारा पूर्व में ही बरामद कर लिया गया तथा आज दिनांक 07.10.2022 को अभियुक्त अर्जुन पुत्र लीलू निवासी दिनानाथपुर पुठी, थाना मसूरी, जिला गाजियाबाद को थाना क्षेत्र के डाढा गोल चक्कर से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त अर्जुन उपरोक्त के विरुद्ध अपहर्ता लडकी को पूर्व में भी बहला-फुसलाकर ले जाने के सम्बन्ध में थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद में मु0अ0स0 386/2022 धारा 363,366 भादवि0 पंजीकृत था तथा थाना मसूरी से अभियुक्त को जेल भेजा गया था एवं वर्तमान में अभियुक्त जमानत पर था।

आपराधिक इतिहास का विवरणः

1.मु0अ0सं0 216/2022 धारा 363,366 भादवि थाना कासना, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 386/2022 धारा 363,366 भादवि थाना मसूरी, जनपद गाजियाबाद।