थाना सेक्टर 24 नोएडा पुलिस ने किया अपने साथी की हत्या करने वाला आरोपी को गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (21/10/2022): थाना सेक्टर 24 नोएडा पुलिस द्वारा दिनांक 21.10.2022 को अभियुक्त अभिजीत पुत्र प्रकाश सिहं स्थाई पता 216 सदन शाह चौराहा सिविल लाईन ललितपुर थाना सिविल लाईन जनपद ललितपुर हाल पता मकान नं0 ई 117 सेक्टर 22 नोएडा को सेक्टर 22 नोएडा से आला कत्ल हेलमेट के साथ गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण-

दिनांक 20.10.2022 को थाना सेक्टर 24 नोएडा पर वादी मो0 इमरान खाँ पुत्र स्व0 मुनीर बख़्श निवासी किंगरोड मोहल्ला ग्वालटोली थाना कोतवाली हमीरपुर जिला हमीरपुर ने अभियुक्त अभिजीत पिता अज्ञात निवासी मकान नं0 म्- 117 सेक्टर 22 नोएडा व वादी के भाई मृतक इरफान उर्फ गनी का आपस में झगड़ा होने पर अभियुक्त अभिजीत द्वारा सिर में हेलमेट मारने से आई चोटो के कारण वादी के भाई इरफान उर्फ गनी की मृत्यु हो जाने के सम्बंध में मु0अ0सं0 417/2022 धारा 304 भा0द0वि0 पंजीकृत कराया था।

थाना सेक्टर 24 नोएडा पुलिस द्वारा घटना का अन्दर 24 घण्टे सफल अनावरण करते हुये अभियुक्त अभिजीत द्य पुत्र प्रकाश सिहं स्थाई पता – 216 सदन शाह चौराहा सिविल लाईन ललितपुर थाना सिविल लाईन जनपद ललितपुर हाल पता मकान नं0 ई 117 सेक्टर 22 नोएडा को ई- 117 सेक्टर 22 नोएडा से आला कत्ल रक्तरंजित हेलमेट के साथ गिरफ्तार किया गया है।