पुलिस ने किया मुठभेड के उपरांत 2 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (22/10/2022): थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा दिनांक 21.10.2022 को 02 लुटेरे अभियुक्त 1. बलिराम उर्फ बलराम पुत्र लोहाराम नि0 पटकनिया थाना जौहबल जिला गाजीपुर हाल पता भण्डावली साकेत ब्लाक हिमांशू का मकान उम्र करीब 31 वर्ष 2. शाहरूख खान पुत्र अबुल रहमान नि0 रंगरेजों वाली गली कस्बा व थाना रबूपुरा जिला गौतमबुद्धनगर को बिजलीघर के पास सै0 153 से पुलिस मुठभेड के उपरान्त गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्तों के पैर में गोली लगने से घायल हो गये है जिनको उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। जिनके कब्जे से 01 – 01 अदद नाजायज तंमचा मय 01-01 खोखा व 01-01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 6480 रूपये नकद बरामद हुए है। अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0सं0- 178/2022 धारा 392 भादवि थाना नालेजपार्क, ग्रे0नो0, गौतमबुद्धनगर(मनी ट्रांसफर शॉप में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था)तथा अभि0 बलिराम उर्फ बलराम उपरोक्त के विरूद्ध दिल्ली में हत्या, डकैती व जानलेवा हमले तथा अवैध शस्त्र जैसे जघन्य अपराधो में अभियोग पंजीकृत है।

अभियुक्त शाहरूख खाँन उपरोक्त के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। अभि0गण के विरूद्ध पंजीकृत मुकदमों के अपराध संख्या की जानकारी की जा रही है।