थाना फेस 3 पुलिस ने किया दो मोबाइल चोरों को गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (04/11/2022): दिनांक 4.11.2022 को थाना फेस 3 नोएडा पुलिस मु0अ0स0 510/2022 धारा 380 भादवि के अंतर्गत वांछित अभियुक्तों 1. सुहैल खान पुत्र उम्मेद अली निवासी मुबारकपुर थाना भावनपुर जनपद मेरठ वर्तमान निवासी कुलदीप चौहान का मकान गली नं0 5 ममूरा सेक्टर 66 थाना फेस 3 गौतमबुद्धनगर 2. विकास यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी कृष्णपाली थाना दरौली जिला सिवान बिहार वर्तमान पता सुरेन्द्र गुर्जर का मकान चौधरी मार्केट वजीदपुर थाना सेक्टर 63 गौतमबुद्धनगर को ममूरा चौक से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 03 मोबाइल व अवैध चाकू बरामद।

पंजीकृत अभियोग व आपराधिक इतिहास का विवरणः

1.मु.अ.स. 510//2022 धारा 380/411 भादवि थाना फेस 3 बनाम सुहैल खान व विकास यादव उपरोक्त
2.मु.अ.स. 512/2022 धारा 4/25 ए एक्ट थाना फेस 3 बनाम सुहैल खान उपरोक्त ।
3. मु.अ.स. 513/2022 धारा 414 भादवि थाना फेस 3 बनाम विकास यादव उपरोक्त