मारपीट/दस्तावेज लूटने करने वाले आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (29/11/2022): थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा दिनांक 28.11.2022 को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में किसान नेता के साथ हुई मारपीट में अभियुक्त जीतू उर्फ जितेंद्र नागर पुत्र महेंद्र सिंह नागर निवासी सैनी थाना ईकोटेक 3 जनपद गौतमबुद्धनगर को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा भट्टा गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त के विरूद्ध थाना सूरजपुर पर मु0अ0स0 695/2022 धारा 323,504,506,392 भादवि पंजीकृत किया गया है।

पंजीकृत अभियोग का विवरण-

मु0अ0स0 695/2022 धारा 323,504,506,392 भादवि थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर।