लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने क्षेत्रवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं, क्या कहा?

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (29 दिसंबर 2023): गौतम बुद्ध नगर जनपद के लिए वर्ष 2023 कई मायनों में काफी खास रहा। इस वर्ष में गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में कई उल्लेखनीय एवं सराहनीय विकास कार्य हुए। वहीं दूसरी तरफ गौतमबुद्ध नगर के लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा जोकि एक जमीनी नेता हैं, सदैव लोगों के बीच रहते हैं। उन्होंने संसदीय क्षेत्र में कई विकास कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करवाया और कई नए कार्यों का श्री गणेश भी किया।

वर्ष 2023 अपने अंतिम पड़ाव पर है और हम वर्ष 2024 में प्रवेश करने वाले हैं। नव वर्ष की नई योजनाओं एवं संकल्पों के विषय में जानने को लेकर टेन न्यूज की टीम ने गौतम बुद्ध नगर के लोकसभा सांसद डॉक्टर महेश शर्मा से बातचीत की। टेन न्यूज से बातचीत में डॉ शर्मा ने कहा कि नई सोच, नई उमंग, नई अपेक्षाओं और नई आशाओं के साथ हम नव वर्ष 2024 में प्रवेश कर रहे हैं। 2024 का अपना एक विशेष महत्व है। गौतम बुद्ध नगर मेरी कर्मभूमि है और मैं टेन न्यूज के माध्यम से नव वर्ष की शुभकामनाएं देना चाहूंगा। गौतम बुद्ध नगर ने विकास एवं समृद्धि की दृष्टि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कई ऊंचाइयां छुई है और इस लोकसभा क्षेत्र में 50 हजार करोड़ से ज्यादा के कार्य हुए हैं। जिसके अंतर्गत जेवर एयरपोर्ट भी शामिल है। आने वाले समय में हमारा प्रयास रहेगा कि हम मेट्रो और किसानों के मुद्दो के जल्द जल्द सुलझाएं और इसके लिए हम प्रयासरत हैं। आने वाला वर्ष गौतमबुद्ध नगर वासियों के लिए और क्षेत्रवासियों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। मैं एक बार फिर टेन न्यूज के माध्यम से आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देना चाहता हूं।

हालांकि हर एक नया दिन एक नई उम्मीद के साथ जन्म लेता है, परंतु नव वर्ष में सभी के मन में हर्ष एवं उल्लास की स्थिति होती है। डॉ महेश शर्मा जैसे सांसद एवं जनप्रतिनिधि जो लोगों के लिए सदैव उपलब्ध रहते हैं, और आगामी वर्ष 2024 में भी जनता के हित में कई कार्य करेंगे यह भी उनका कहना है। साथ ही टेन न्यूज की पूरी टीम की तरफ से आपको नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं। हम कामना करते हैं कि वर्ष 2024 आपके जीवन में खुशियां और अनंत सफलता लेकर आए।।