गौकशी व पुलिस मुठभेड़ के मुकदमे में फरार चल रहे 25 हजार रूपये के ईनामी अपराधी अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (29/09/2022): थाना दनकौर पुलिस द्वारा दिनांक 28.09.2022 को एक फरार गौकश बदमाश सलीम पुत्र बदलू नि0 ग्राम अट्टा फतेहपुर थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर को अभि0 के मसकन ग्राम अट्टा फतेहपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभि0 के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।

गिरफ्तारशुदा बदमाश पूर्व मे थाना हाजा पर पंजीकृत गौकशी व दिनांक 17/18.09.2022 को पुलिस मुठभेड़ के मुकदमों में वांछित था, जो फरार चल रहा था तथा उक्त बदमाश 25,000 का ईनामी भी था।

आपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0 340/2022 धारा 3/5/8 उत्तर प्रदेश गौवध निवारण अधिनियम थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर ( 25 हजार रूपये के ईनाम )
मु0अ0सं0 341/2022 धारा 307 भा0द0वि0 ( पुलिस मुठभेड़) थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर
मु0अ0सं0 349/2022 धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर