नोएडा पुलिस द्वारा 01 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे एक चाकू, चोरी की मोटरटसाईकिल स्पलेण्डर प्लस बरामद।

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (14/11/2022): थाना सैक्टर 63 पुलिस द्वारा दिनांक 14.11.2022 को एफएनजी कट से अभियुक्त 1- आकाश पुत्र शौदान सिंह नि0 सुतमील बीमानगर गली नं0 4 थाना बन्ना देवी जिला अलीगढ हाल पता गिरधारी मार्केट ठेके वाली गली थाना सैक्टर 63 जनपद गौतमबुद्ध नगर उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया है।

कब्जे से एक चाकू व चोरी की एक मोटरटसाईकिल स्पलेण्डर प्लस बरामद हुए। जिसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर 63 पर मु0अ0सं0 477/22 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम बनाम आकाश सिंह उपरोक्त व मु0अ0सं0 479/22 धारा 411 भादवि बनाम आकाश सिंह उपरोक्त पंजीकृत किया गया है।

घटनाक्रम-
अभियुक्त द्वारा मोटर साईकिल स्पलेण्डर प्लस को दिनांक 07.11.2022 को श्याम 7 बजे के लगभग गुप्ता होटल दीपक बिहार थाना सैक्टर 58 नोएडा से चोरी की थी । जिसके सम्बन्ध में थाना सै0 58 से जानकारी की गयी तो उपरोक्त मो0सा0 के सम्बन्ध में थाना सैक्टर 58 पर मु0अ0स0 520/2022 धारा 379 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत है।

अभियुक्त के विरूद्ध पंजीकृत मुकदमा/अपराधिक इतिहास
1-मु0अ0सं0 477/22 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम बनाम आकाश सिंह उपरोक्त
2-मु0अ0सं0 479/22 धारा 411 भादवि बनाम आकाश सिंह उपरोक्त
3-मु.अ.सं 535/2019 धारा 380,411,457 भादवि थाना बन्नादेवी जिला अलीगढ़
4-मु.अ.सं 728/2019 धारा 398/401 भादवि थाना बन्नादेवी जिला अलीगढ़
5-मु.अ.सं 730/2019 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना बन्नादेवी जिला अलीगढ़