बाबा रामदेव के आश्रम में इलाज करवाने के चक्कर में व्यक्ति के साथ हुई ठगी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (25/12/2022): हरिद्वार में स्थित पतंजलि योग केंद्र जो बाबा रामदेव के द्वारा स्थापित है ,उसमें एक व्यक्ति के 52,500 रुपए डूब गए, पीड़ित बीमार है और उसे उपचार के लिए पतंजलि योग केंद्र में भर्ती करवाने के नाम पर ठग लिया गया। पीड़ित ने ठगी की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने पीड़ित की सारी बात सुनकर उसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोएडा में अपने परिवार के साथ रहने वाले शख्स अशोक बंसल बीमार है और उपचार सुविधा के बारे में ऑनलाइन जानकारी ढूंढ रहे थे। हरिद्वार में एक उपचार केंद्र का नंबर ढूंढ़ने के बाद उन्हें मिला , और उन्होंने उसपर फोन किया।

अशोक बंसल ने जिस व्यक्ति से फोन पर बात करी उस व्यक्ति ने बताया कि वह पतंजलि योग ग्राम कंपनी के अधिकारी हैं। इसके बाद अशोक ने कुल 52,500 रुपये अपने खाते से दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिए। हालांकि पैसे ट्रांसफर करने के बाद अशोक से आरोपी ने बात करना बंद कर दिया है। यह जानने के बाद, पीड़ित अशोक को एहसास हुआ कि उन्हे धोखा दिया गया है, और पुलिस ने अशोक से झूठ बोलने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दायर कर लिया । पुलिस मामले की जांच कर रही है, और आरोपी को ढूंढने का प्रयास कर रही है।

जिले में बढ़ रहा साइबर क्राइम का मामला !

हाल के दिनों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ऑनलाइन फ्रॉड के ज्यादा मामले सामने आए हैं। नोएडा पुलिस और साइबर सेल की टीम इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन दुर्भाग्य से बहुत से लोग अभी भी ठगे जाते हैं। आजकल, अधिकांश लोग ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करना चाहते हैं परंतु उस बारे में पूरी जानकारी उन्हें प्राप्त नहीं होती है यही कारण है कि वह ठग लिए जाते हैं।