प्रसिद्ध कवि कुमार आदित्य बने उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के गौतमबुद्ध नगर संयोजक

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (26/12/2022): उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की गौतमबुद्ध नगर जिला इकाई के गठन के अवसर पर भव्य काव्य संध्या का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम साहित्य सदन, बरौला सेक्टर 49 नोएडा में आयोजित हुआ।

उत्तर प्रदेश साहित्य सभा हिंदी साहित्य एवं साहित्यकारों के प्रचार – प्रसार के साथ बड़े कार्यक्रम का आयोजन भी करती रही है।

 

टेन न्यूज़ लाइव – आदित्य काव्यांजलि के संस्थापक एवं प्रस्तुतकर्ता कवि कुमार आदित्य को उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा गौतमबुद्ध नगर का संयोजक नामित किया गया है और कवि पंडित साहित्य कुमार चंचल को उपाध्यक्ष नामित किया गया है।

कवि कुमार आदित्य ने टेन न्यूज़ से बातचीत में कहा कि साहित्य जगत में आगे बढ़ने की हमारी योजनाएं हैं , उसी क्रम में हम शिक्षा भी देंगे और इसी प्रकार आगे बढ़ेंगे यही हमारा मुद्दा है, और अगर सबका साथ प्राप्त हुआ और हमारी कार्यकारिणी का साथ अगर हमें मिला तो जरूर योजनाएं सफल होगी।

 

कवि पंडित साहित्य कुमार चंचल ने टेन न्यूज़ से बातचीत में कहा कि हमारी उत्तर प्रदेश साहित्य सभा है जो कि बहुत बड़ी संस्था है, साहित्य के जगत में और उसी कड़ी में गौतमबुद्ध नगर इकाई का गठन हुआ है। बीते 11 दिसंबर को इस इकाई का पहला कार्यक्रम हुआ, लेकिन हमारी संस्था बहुत बड़े-बड़े कार्यक्रम करवाती आई है और परिचय की मोहताज नहीं है। विष्णु सक्सेना जी जैसी शख्सियत जिस संस्था से जुड़े हुए हों तो आप खुद समझ सकते हैं। मुझे उपाध्यक्ष बनाया गया है और मेरे साथी कुमार आदित्य जी को जिले का संयोजक बनाया गया है, प्रयास यही है कि यह जो संस्था काम करती आई है उसमें हमारा जिला गौतम बुद्ध नगर अग्रणी होकर आगे बढ़कर काम करे यही हमारा मकसद है।

 

कार्यक्रम में कई सुप्रसिद्ध कवि एवं कवयित्रियों ने प्रतिभाग किया और अपनी रचनाएँ प्रस्तुत की।।