बिसरख पुलिस ने किया 02 वाहन चोरों को गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (05/01/2023): थाना बिसरख पुलिस द्वारा दिनांक 04.01.2023 को हनुमान मन्दिर गोलचक्कर पर चार मूर्ति से सूरजपुर की तरफ जाने वाले रास्ते से आरोपी अजय पुत्र सुनील कुमार नि0 फर्स्ट इण्डिया मॉल के पास वाली गली थाना विजयनगर गाजियाबाद उम्र 18 वर्ष को यामाहा एफ जैड डीएल 7एस बीजी 2622 के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना बिसरख पर मु0अ0सं0 07/2023 धारा 379 भादवि पंजीकृत है।

सौरभ पुत्र कृष्ण कुमार नि0 ग्राम गडिया सिकन्दरा कानपुर देहात थाना मंगलपुर जिला कानपुर जाति ठाकुर उम्र 24 वर्ष को पल्सर रजि0नं0 यूपी 16 सीक्यू 5822 के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना बिसरख पर मु0अ0सं0 08/2023 धारा 379 भादवि पंजीकृत है।