श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महोत्सव का भव्य आयोजन, हजारों भक्तों ने ज्ञान की गंगा में लगाई डुबकी

टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (11 अप्रैल 2023)

10अप्रैल 2023 के पवित्र तिथि से नोएडा के सेक्टर 36,सी ब्लॉक में अवस्थित राम मंदिर परिसर में वैदिक धर्म संस्थान एवं आर्ट ऑफ लिविंग नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन हुआ।

बता दें कि इस पवित्र धार्मिक एवं आध्यात्मिक यज्ञ में साध्वी सेजल जी के मुखारविंद से कथा वाचन हुआ। भारतीय परंपरा एवं सनातन धर्म में श्रीमद् भागवत गीता और वेदों का एक विशिष्ट स्थान है। मान्यता है कि महाभारत के युद्ध के दौरान एवं उसके पश्चात आराध्य प्रभु श्री कृष्ण एवं वीर योद्धा अर्जुन के मध्य के संवाद का काव्यानुवाद है भगवत गीता।

इस यज्ञ के प्रथम दिन अर्थात् सोमवार को यह कथा ज्ञान यज्ञ प्रारंभ हुआ , ॐ के उच्चारण के साथ साध्वी सेजल जी ने यज्ञ को प्रारंभ किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ कथा प्रारंभ हुआ। भारी संख्या में भक्त अपने आराध्य की कथा सुनने और दिव्य ज्ञान प्राप्त करने के लिए कथा पंडाल में मौजूद रहे।

बता दें कि कथा में प्रभु की अद्भुत लीला, उनके सहज एवं सरल स्वभाव, दिव्य ज्ञान, अतुलनीय शक्तियां आदि विषयों को व्याख्यायित किया गया। बीच बीच में ईश्वर की भजन, कीर्तन आदि भी की गई।

 

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन 10 अप्रैल से लेकर 16 अप्रैल तक किया जा रहा है। संध्याकाल में 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक यह दिव्य ज्ञान की गंगा प्रवाहित होगी।।