उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में प्रथम चरण का मतदान शुरू, 37 जिलों में जारी है मतदान

UP Municiple Body Election 23

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (04 मई 2023): बृहस्पतिवार, 4 मई को उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में मतदान शुरू हो गया है। बता दें कि प्रथम चरण में आज उत्तर प्रदेश के 9 मंडलों के 37 जिलों में मतदान की प्रक्रिया जारी है और यह प्रक्रिया सुबह 7:00 बजे से शुरू हो गई है और शाम 6:00 बजे तक चलेगी। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में मतदान की प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण व स्वतंत्र के साथ की जा रही है।

आज उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में 37 जिलों में मतदान हो रहा है। प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश के 10 नगर निगमों के अध्यक्ष और 820 पार्षद, 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, 2740 नगर पालिका परिषद सदस्य, 257 नगर पंचायत अध्यक्ष और 3645 नगर पालिका सदस्यों के किस्मत का फैसला होगा।

उत्तर प्रदेश में हो रहे नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में 37 जिलों में शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, जालौन, ललितपुर, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, आगरा, झांसी, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर देवरिया महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर आदि जिले शामिल हैं।।