चार मंजिला इमारत से गिरने के कारण 15 वर्षीय लड़की की हुई मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (07 जून, 2023): नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सेक्टर 11 में चौथी मंजिल के मकान की छत से गिरकर 15 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई है। मामले की छानबीन करते हुए पुलिस ने संदेह जताया है कि वह लड़की सेल्फी लेने का प्रयास कर रही थी और तभी वह पानी के पाइप से टकराकर रेलिंग पर गिर गई।

मृतक लड़की का नाम पलक चौधरी बताया जा रहा है। जो बुलंदशहर की रहने वाली थी। घटना के समय लड़की के पिता काम पर गए हुए थे और उसकी मां घरेलू कामों में व्यस्त थी तभी पलक और उसका भाई अपनी बिल्डिंग की छत पर पहुंच गए थे। कुछ देर बाद उसका भाई पानी पीने के लिए चला गया। परिजनों ने जोर की आवाज सुनी और देखा तो पलक खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी। नजदीकी अस्पताल ले जाने के पश्चात इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक दिल्ली पब्लिक स्कूल की एक शाखा में कक्षा 9 वीं की छात्रा थी। और सेक्टर 11 की 4 मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रहती थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम अस्पताल गई और प्रारंभिक जांच में छत की रेलिंग के पास फर्श पर कुछ पानी की आपूर्ति के पाइप पड़े हुए पाए गए। जहां से लड़की के संतुलन खोने की वजह से नीचे गिरने का संदेह जताया जा रहा है। हालांकि इस बीच अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने का इंतजार है।।