एथोमार्ट चेरिटबल ट्रस्ट ने बच्चों को साफ-सफाई को लेकर किया जागरूक

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (22 जून 2023): एथोमार्ट चेरिटबल ट्रस्ट द्वारा संचालित वंचित वर्ग की निःशुल्क ज्ञानशाला में बच्चों को व्यक्तिगत साफ़- सफ़ाई के लिए हमेशा से जागरूक करता रहा है। इसी श्रृंखला में हमेशा की तरह ज्ञानशाला के बच्चों का सलून स्टाइल हेयर कट किया गया।

कार्य का संचालन ईएमसीटी की सदस्य और एनी ब्यूटी पार्लर की संस्थापक अनामिका गुप्ता ने किया। उन्होंने बताया की गर्मी की वजह से इन बच्चों के स्किन में इन्फ़ेक्शन भी हो रहा है। उन्होंने आगे बताया की ईएमसीटी द्वारा संचालित स्कूल में वंचित बच्चों के लिए निशुल्क हेयर कट किए गए हैं। यह सेवाएं समाज के वंचित वर्गों के बच्चों को ईएमसीटी की टीम की तरफ़ से दी जाती है। जिन्हें कभी अच्छे सैलून जाने का मौक़ा नहीं मिलता है। बच्चों को साफ़ सफ़ाई का महत्व बताया गया और हमेशा अपने बालों हाथ और नाखूनों को साफ़ रखने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अनामिका गुप्ता, शीनू, मास्टर संजीव और रश्मि पाण्डेय उपस्थित रहीं।।