प्रदेश में कायम हुआ जंगलराजः सत्यवीर प्रज ापति

नोएडा। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी नोएडा के अध्यक्ष सैय्यद आफाक के नेतृत्व में समाजवादी सदस्यता अभियान सेक्टर-10 में जेजे कालोनी में चलाया गया। सदस्यता अभियान के मुख्य प्रभारी सत्यवीर प्रजापती और नोएडा प्रभारी वीर सिंह यादव, पूर्व सपा प्रत्यासी सुनील चैधरी लोहिया वाहिनी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष रेशपाल अवाना मौजूद रहे। प्रभारी सत्यवीर प्रजापति ने कहा कि प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार आई हैं प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। आये दिन दंगे हो रहे है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। इस मौके पर मजदूर सभा के प्रदेश सचिव मौ. तसलिम, वरिष्ट नेता ओमपाल राणा, राजेश अवाना, प्रदेश सचिव विकास यादव, छात्र सभा नोएडा के अध्यक्ष भगत सिंह और शिक्षक सभा के अध्यक्ष बबलू चैहान, पिछडा प्रकोष्ट के अध्यक्ष राजेंद्र अवाना, अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष मुन्ना आलम, महिला सभा की अध्यक्ष शालिनी खारी, संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राकेश यादव, लोहिया वाहिनी के उपाध्यक्ष मौ. तनवीर, राधाकृष्ण राजपूत, महासचिव प्रवीन शर्मा, कोषाध्यक्ष महेश भाटी, सचिव श्यामवीर शर्मा, मौ. रईश, प्रवेज फारूकी, नेहा पाण्डे, नीरज बाल्मिकी, सदस्य रुक्सार अंसारी, मनोज शाह, रोहित कुमार, बाबू प्रधान, चन्द्रप्रकाश गौड, योगराज चैहान, अफसार गाजी, अफशार सहित सैकडांे पदाधिकारी और प्रारंभिक सदस्यता वाले समाजवादी समर्थक मौजूद थे जिसमें 250 लोगांे ने प्रारंभिक सदस्यता ग्रहण की।