नोएडा: सपा की मासिक बैठक संपन्न, चुनावी राजनीति पर हुई चर्चा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा, (11 सितंबर, 2023): सपा नोएडा महानगर इकाई की मासिक बैठक का आयोजन नोएडा के सेक्टर 31 स्थित बारात घर में राजेश अंबावता द्वारा व गौतम बुद्ध नगर के लोकसभा प्रभारी वीर सिंह यादव की अध्यक्षता व सपा नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।

वीर सिंह यादव ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज केंद्र और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों से आम जनता पूरी तरह से प्रताड़ित है। बेलगाम होती महंगाई एवं बेरोजगारी पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है।

महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने नोएडा महानगर से प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नियुक्त किए गए सभी नेताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी, और कहा कि सपा कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत के साथ प्रत्येक बूथ स्तर पर वोट बढ़ाने का काम करना चाहिए, लोकसभा चुनाव भाजपा सरकार समय से ना करा कर जल्दी करवा सकती है ,इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से ही कमर कस लेनी चाहिए, साथी ही साथ उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की तरफ से जो भी प्रत्याशी गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगा समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर इकाई पूरी मेहनत के साथ उसको जीतने का काम करेगी।।