नोएडा: समाजवादी पार्टी द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (29 अक्टूबर, 2023): नोएडा सेक्टर 53 स्थित सपा नोएडा महानगर के कैंप कार्यालय पर सपा नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।

वीर सिंह यादव व रेशपाल अवाना ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित महाकाव्य रामायण भारतीय पुरातन संस्कृति के उज्जवल भविष्य को परिभाषित करता है।

मुकेश प्रधान व उदय सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने पूरी दुनिया को सर्वप्रथम अहिंसा का पाठ पढ़ाया तथा शांति का संदेश दिया। सपा नेता बबलू पारचा व सतबीर गौतम ने बताया कि भगवान वाल्मीकि जी के आश्रम में ही सीता जी को दो पुत्र रत्न प्राप्त हुए। भगवान वाल्मीकि जी ने उन्हें सीता जी के चरित्र से युक्त संपूर्ण रामायण का अध्ययन करवाया। और इसके साथ-साथ संगीत तथा अस्त्र-शस्त्र की भी शिक्षा दी। मंच का संचालन महासचिव विकास यादव ने किया।

आज के कार्यक्रम में मौजूद मुख्य लोगों में जगत चौधरी, मोहम्मद नौशाद, विनोद यादव, संजय त्यागी, ओमपाल राणा, अजब सिंह प्रधान, नीतीश बसोया,बबलू चौहान(विधानसभा अध्यक्ष), विपिन अग्रवाल और गौरव कुमार यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे।