मेट्रो अस्पताल में पुलिस कर्मियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण, हेल्थ कैंप का आयोजन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (29 अक्टूबर 2023): पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 14 ए नोएडा में मेट्रो अस्पताल के सहयोग से हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य कैंप में सहायक पुलिस आयुक्त यातायात निरीक्षक, यातायात उप निरीक्षक मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी यातायात सम्मिलित हुए। शामिल हुए सभी पुलिसकर्मियों का मेट्रो अस्पताल में लगे कैंप के अंतर्गत कई तरह का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के अंतर्गत पुलिसकर्मियों का बीपी, शुगर का टेस्ट कराया गया।

पुलिस कर्मियों का सामान्य टेस्ट करके डॉक्टर के द्वारा उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। यह कार्यक्रम पुलिस और मेट्रो अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। यह क्षेत्र की पुलिस को स्वस्थ रखने की दृष्टि से एक अहम भूमिका रही।।