नोएडा में शुरू हुआ भाजपा का “गांव चलो अभियान”, जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की घोषणा

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (02 फरवरी 2024): 1 फरवरी को सेक्टर 56 में भारतीय जनता पार्टी, नोएडा महानगर के जिलाध्यक्ष ने “गाँव चलो अभियान” का शुभारंभ किया। आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी 8 मंडलों में इस कार्यशाला का आयोजन प्रारंभ कर दिया है जिसकी शुरुआत सरस्वती शिशु मंडल से आज से हो गई है।

इस मौके पर महाराणा प्रताप मंडल में महामंत्री उमेश त्यागी और सैनिक विहार मंडल में उपाध्यक्ष गिरजा सिंह मौजूद रही। इस अभियान के द्वारा सभी कार्यकर्ता अपने सेक्टरों के गांवों में जाकर सभी मतदाताओं को जागरूक करेंगे ।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक ज़िला उपाध्यक्ष महेश अवाना, मंडल प्रभारी सचिन अंबावत, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण महावर, शहरी विकास मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ प्रसनजीत मैत्रा, भाजयुमो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनील नागर, भाजयुमो जिला महामंत्री मोहित शर्मा, पूनम सिंह,शीतल शुक्ला,अमित नागपाल, मनोज भारद्वाज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन नोएडा महानगर की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Attachowk.com : नोएडा न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।