नोएडा महानगर कांग्रेस कार्यकताओ ने स्वर् गीय राजीव गांधी की 73वी जयंती मनाई

नोएडा – महानगर काँग्रेस कमेटी ने नोएडा के पदाधिकारियों द्वारा आज 21वीं सदी के जननायक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गिय राजीव गांधी की 73वीं जयंती पार्टी कार्यालय गिझोड़ पर मनाई गई।इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने राजीव गांधी की फोटो पर पुष्पांजली अर्पित कर उनको याद किया। अध्यक्ष मुकेश यादव ने राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि आज भाजपा के लोग राजीव गांधी की मूर्तियों को खण्डित कर उनकी यादों को मिटाना चाहते हैं लेकिन राजीव गांधी जो लोगों के दिलों में बसे हैं उनको नही मिटा सकते । आज संचार क्रांति के माध्यम से युवा इतनी ऊंचाईयों को छू रहे हैं यह सब राजीव गांधी की देन है। आज की मोदी सरकार में बैठे लोग इसी संचार क्रांति का विरोध करते थे आज उसका श्रेय लेना चाहते हैं। वरिष्ठ नेता रमेशचंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा इसी संचार क्रांति के माध्यम से सत्ता में आई है, कांग्रेस को भी इसी के माध्यम से भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों को लोगों के सामने लाना चाहिए और भाजपा के नेताओं के दोगले चेहरों पर से नकाब हटाना चाहिए। आज के कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारियों में महिला नगर कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पकाण्डपाल, योगेश शर्मा, दिनेश अवाना, लखमीचंद शर्मा, लियाकत चौधरी,सहाबुदीन,राजकुमार भारती, ऋषिगौतम, सतेन्द्र शर्मा, ललित अवाना, यतेन्द्र शर्मा, दयाशंकर पाण्डेय, पंकज बाल्मिकी, अब्बास रिज़वी, नज़म अब्बास, संजय मिश्रा, गौरव अधाना, सतीश पंचाल, अरुण प्रधान सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।