नॉएडा : कलयुगी बाप ने 12 वर्षीय बेटी को बनाय ा अपनी हवस का शिकार

नॉएडा : समाज के साथ साथ घरो में भी सुरक्षित नहीं रही है बेटिया , ये इंसानियत को शर्मसार करने वाले वहशी लोग समाज के साथ साथ अपने घरो में किसी ना किसी रूप में मिल जायेंगे , लेकिन हम समय रहते इनको पहचान नहीं पाते है , और हम पुलिस प्रशासन व् देश के कानून को दोष देते है। ऐसा ही एक घटना समाज परिवार व् देश को शर्मसार करने वाली नॉएडा शहर में घटी।
जहा एक कलयुगी बाप ने अपनी ही 12 वर्षीय बेटी को हवस का शिकार बनाया , और विरोध करने पर बेटी के साथ मार पीट भी की। आखिर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी , वही पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जानकारी के मुताबिक मूलरूप से संभल निवासी आरोपी पिता परिवार के साथ नोएडा के एक गांव में रहता है। गुरुवार रात वह शराब पीकर घर आया था। आरोपी ने पत्नी के साथ गाली-गलौज की। इससे पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। रात 12 बजे पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया जिस कारण मां को घटना का पता नहीं चल सका। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार सुबह बेटी की तबीयत बिगड़ी तो मां ने उससे पूछताछ की। बेटी ने मां को आपबीती सुना दी। इसके बाद जब मां ने पिता से घटना के बारे में पूछा तो आरोपी ने पूरे परिवार के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपी ने पत्नी और बेटी को कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह शनिवार को मां बेटी को लेकर फेज थ्री थाने पहुंची। पीड़िता ने पिता के खिलाफ थाने में तहरीर दी। एसपी सिटी अरुण कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पिता के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।