वर्ल्डस ऑफ़ वंडर में भारतीय क्रिकेट टीम क े लिए लिखवाए गए शुभ संदेश

इंग्लैंड मैं शरू हुए क्रिकेट महापर्व विश्व कप के अवसर पर वर्ल्डस ऑफ़ वंडर नॉएडा में भारतीय क्रिकेट टीम के उत्साह वर्धन के लिए शुभ संदेश लिखवाये गए। वहां उपस्थित दर्शकों ने शुभ सन्देश लिखकर भारतीए टीम के विश्व विजेता बनने के लिए शुभकामनाये दीं।

इस अवसर पर पंजाबी कलाकारों ने ढोल नगारों के साथ भंगड़ा प्रस्तुत किया , दर्शकों के हाथों में तिरंगे बड़ी शान से लहरा रहे थे , कुछ दर्शकों ने तिरंगी पगड़ियां भी पहन रखी थीं।

वर्ल्डस ऑफ़ वंडर और गार्डन्स गैलरिया मॉल में मैचों के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गयी है।

यहाँ दर्शक वेव पूल बीच पर रात 1 बजे तक बिना अतिरिक्त शुल्क के मैचों का आनंद ले सकेंगे। जिस दिन भारत अपने मैच खेलेगा उस दिन कई विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।