गौतमबुद्ध नगर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी डॉ.अरविंद कुमार सिंह ने नॉएडा व ग्रेटर नॉएडा क्षेत्र और उसे सटे गावों में जाकर लोगों से जनसम्पर्क किया | डॉ. अरविंद ने घोडी बछेड़ा दुजाना, कच्हडा, स्वर्ण नगरी मार्किट, सेक्टर 36, अल्फा 1 मार्किट, डेल्टा 3, निठारी, बरौला मोनू, सेक्टर 48 व 93, छिजारसी, शाहबुद्दीन, बीरो देवी, सेक्टर 8 मस्जिद सहित अन्य निकटवर्ती इलाकों में दौरा कर कांग्रेस के समर्थन में वोट करने की अपील की । साथ ही उन्होंने बीजेपी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की मौजूदा सरकार ने वादा किया था कि किसानों की आमदनी दोगुनी की जाएगी परंतु आज तक देश के अधिकतर किसान कर्ज में डूबे हैं। देश में पिछले 5 सालों के दौरान हर एक घंटे में एक किसान कर्ज के चलते आत्महत्या करता है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो अन्नदाता अपने खून-पसीना, आंसू बहाकर खेती करके 120 करोड़ लोगों का पेट भरते हैं वही मजबूर हैं आत्महत्या करने के लिए और सरकार का कोई भी ध्यान नही देता बल्कि सरकार किसानो की जमीनों को जबरन हड़पने का प्रयास करती है। वही उन्होंने कहा की उचित मुआवजा भी किसानों को नही दिया जाता, देश के 15 सबसे अमीर लोगों के साड़े तीन लाख करोड़ माफ़ किये जो आप लोगों का है परंतु किसानो के कर्ज इस सरकार में माफ़ नही किये जाते, मैं चाहता हूं कि यह बात आप समझे और इस चुनाव में किसानों के लिए काम करने वाली पार्टी कांग्रेस को वोट दें। उन्होंने बताया कि मैंने सभी गांव का भ्रमण किया मैंने देखा कि मौजूदा सांसद महेश शर्मा खुद एक डॉक्टर हैं, उन्होंने मेडिकल सुविधाओं के विकास के लिए कुछ नही किया अपने कार्यकाल में न ही उन्होंने सरकारी अस्पताल खुलवाए, न गांव में डिस्पेंसरी खुलवाई,और आप को बता दे कि हम चुनाव में एक जनता का सेवक चुनते हैं और जब वह सेवक एक सम्राट की तरह व्यवहार करने लग जाता है तो वह समय होता है उसे उसकी कुर्सी से हटाने का। जनसंपर्क के दौरान नगर अध्यक्ष मुकेश यादव, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुरषोत्तम नागर, अल्पसंख्यक मेरठ मंडल अध्यक्ष लियाकत चौधरी, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौतम अवाना, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सिरेश सिंह नागर एवं कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Continue reading...Recent Ten Posts
- उस ईमेल में ऐसा क्या लिखा था कि दो राज्यों की पुलिस में मच गई खलबली, पूरी रिपोर्ट
- नोएडा: स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस के आला अधिकारियों ने क्या कहा
- दिल्ली समेत गौतमबुद्ध नगर स्कूलों को मिली बम की धमकी, क्या कहते है पुलिस अधिकारी
- नोएडा: विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर जीआईपी मॉल में शानदार कार्यक्रम का आयोजन
- धर्मध्वज एवं उद्घोष से भगवामय नोएडा: विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- The Great India Place Mall Celebrates International Dance Day || Photo Highlights
- धर्म के साथ जगत कल्याण का संदेश: हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर वाईएसएस फाउंडेशन का सराहनीय प्रयास
- अवैध निर्माण के खिलाफ चला नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर, 700 करोड़ की भूमि अतिक्रमण मुक्त
- नोएडा: बंद कंपनी में आग का तांडव, शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग
- धार्मिक आयोजन : नोएडा में दिव्य एवं भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का श्री गणेश
Useful links
Most Viewed News Posts (In last 48 hours)
- दिल्ली समेत गौतमबुद्ध नगर स्कूलों को मिली बम की धमकी, क्या कहते है पुलिस अधिकारी
- नोएडा प्राधिकरण प्लॉट योजना 2024: जानें आवेदन की प्रक्रिया एवं पात्रता
- Noida and Greater Noida important phone and mobile numbers
- नोएडा: विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर जीआईपी मॉल में शानदार कार्यक्रम का आयोजन
- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ बने आशुतोष द्विवेदी, जानें पूरा बायोडाटा
News Calender
M | T | W | T | F | S | S |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | ||
6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 |
20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
27 | 28 | 29 | 30 | 31 |
attachowk.com : Noida News portal was launched by Shri Shravan Kumar Sharma, IAS, District Magistrate, Gautam Budh Nagar on February 3, 2008. Copyright © 2008-2018. All Rights Reserved. Ten News. Terms Of use.