थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा, चोरी की 02 मोटर साइकिल के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (25 फरवरी 2022) : दिनांक 24.02.2022 को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा मोटर साईकिल चोरी कर मोटर साईकिल पर फर्जी नम्बर प्लेट बदलने वाले अभियुक्तों 1. शाहरुख पुत्र जुल्फिकार निवासी, बादशाह नगर वार्ड नं -21 कस्बा व थाना दादरी जनपद गौतमबुद्ध नगर 2. मनीष पुत्र रामभूल सिंह निवासी, दौलतराम कालोनी कस्बा व थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर 3. पुनीत कुमार शर्मा पुत्र महेशचन्द शर्मा निवासी दौलतराम कालोनी कस्बा व थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर को चोरी की गयी मोटर साईकिल मय फर्जी नम्बर प्लेट के साथ तिलपता गोल चक्कर से गिरफ्तार किया गया है । जिसके सम्बन्ध में थाना सूरजपुर पर मु.अ.स. 128/22 धारा 414/482 भादवि पंजीकृत किया गया है।

अभियुक्तों का विवरणः

1. शाहरुख पुत्र जुल्फिकार निवासी, बादशाह नगर वार्ड नं -21 कस्बा व थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर।
2. मनीष पुत्र रामभूल सिंह निवासी, दौलतराम कालोनी कस्बा व थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर।
3. पुनीत कुमार शर्मा पुत्र महेशचन्द शर्मा निवासी दौलतराम कालोनी कस्बा व थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर

पंजीकृत अभियोग का विवरणः

मु0अ0स0 128/22 धारा 414/482 भादवि थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर

बरामदगी का विवरण-
02 मो0सा0

1. 01 बुलेट मो0सा0
2. एक एचएफ डीलक्स मो0सा0