नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (10/05/2022): थाना बिसरख पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 259/2022 धारा 354क/354ख भादवि व 9/10 पोक्सो अधि0 में वांछित अभियुक्त विनोद पुत्र कुवर पाल निवासी ग्राम मोहकमपुर, थाना मारहरा, जिला एटा वर्तमान पता ग्राम बिसरख, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर को थाना क्षेत्र के बिसरख गोल चक्कर से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त द्वारा दिनांक 08/05/2022 को पडोस में रहने वाली वादी की पुत्री उम्र 07 वर्ष के साथ छेड़छाड़ करना जिसके सम्बन्ध में थाना बिसरख पर अभियोग पंजीकृत है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 354क/354ख भादवि व 9/10 पोक्सो अधि0 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।