नोएडा में बना पहला संगीतमय फव्वारा, जानें क्या है इसकी खासियत

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (20/08/2022): नोएडा के सेक्टर 91‌ में नोएडा अथॉरिटी द्वारा एक अद्भुत संगीतमय फव्वारा विकसित करवाया गया है।

बता दें कि नोएडा अथॉरिटी द्वारा नोएडा के सेक्टर 91‌ में विकसित यह नोएडा का पहला संगीतमय फव्वारा है। और यह पहला संगीतमय फव्वारा दर्शकों को महर्षि चरक और आयुर्वेद में उनके योगदान के बारे में बताता है।

 

नोएडा के सेक्टर 91‌ में बना संगीतमय फव्वारा अपने संगीत और दृश्य से दर्शकों को एक अद्भुत आनन्द का अनुभव कराता है।।