सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर गौतम बुद्धनगर के प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (10/10/2022): सोमवार, 10 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया, और उनके निधन पर सभी देशवासियों में दुख का माहौल बना हुआ है। वहीं गौतम बुद्धनगर के प्रतिनिधियों ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया।

गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ महेश शर्मा ने आपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया

“समाजवाद एवं ज़मीन से जुड़ी हुई राजनीती के युग के एक पुरोधा का अंत।

कार्यकर्ताओं को परिवार की तरह सींचने वाले, संघर्ष के प्रतीक आदरणीय मुलायम सिंह को शत शत नमन।”

 

राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने ट्वीट करते हुए कहा
“धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के देहावसान का समाचार दुःखद है। देश की राजनीति में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।”

 

नोएडा विधायक पंकज सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि
“सपा के संस्थापक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।”

 

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि “Samajwadiparty के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन अत्यंत दुःखद है। उनका निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों तथा समर्थकों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दें।”

 

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने ट्वीट करते हुए कहा कि
“समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु राम दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवारजनों और समर्थकों को संबल प्राप्त हो।”