नोएडा में छत से गिरी मां और दो बेटियां, दो की मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (21 फरवरी 2024): नोएडा से एक दुखद खबर सामने आई है। थाना सेक्टर 49 के अंतर्गत गांव बरौला की 32 वर्षीय महिला अपनी दो बेटियों के साथ घर की छत से नीचे गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने मां और एक बेटी को मृत घोषित कर दिया और वहीं दूसरी बेटी का इलाज जारी है। मौके पर पुलिस मौजूद है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार, 21 फरवरी को थाना सेक्टर 49 पर सूचना मिली कि शिव मंदिर के पास गांव बरौला से एक महिला उम्र 32 वर्ष, लगभग 3 साल से किराए पर रहती थी। महिला के साथ घर पर उसकी दो बेटी उम्र क्रमश: 4 वर्ष एवं 3 वर्ष थी। बड़ी लड़की जो 7 वर्ष की थी, स्कूल में पढ़ने गई थी। पड़ोसी द्वारा सूचना दी गई कि महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ घर की छत से नीचे गिर गई है। पुलिस द्वारा महिला व उसकी दो बेटियों को तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला की एक बेटी उम्र 4 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। छोटी बेटी का उपचार जारी है एवं उपचार के दौरान महिला की भी मृत्यु हो गई।मृतका के परिजन मौके पर मौजूद हैं। शव का पंचायतनामा भर अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन नोएडा महानगर की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Attachowk.com : नोएडा न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।