नोएडा – नोएडा की जानी मानी अंतरराष्ट्रीय बाइकर नेहा तोमर की केटीएम आरसी 390 बाइक की लूट का मामला सामने आया है। टू व्हीलर कम्यूनिटी की सदस्य और बाइक रेसर नेहा तोमर ने बाइक लूट का केस दर्ज कराया है। नेहा के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली के मयूर विहार के डीएनडी से दो बदमाशों ने उनके भाई से बंदूक की नोंक पर बाइक लूट ली। नेहा ने बताया कि शुक्रवार को उनका भाई बाइक लेकर निकला था। रात करीब 10 बजे वह मयूर विहार के डीएनडी के सामने क्राउन प्लाजा पर रेड सिग्नल होने पर रूका। इसी दौरान हीरो बाइक पर सवार दो लड़के उतरे। इनमें से एक ने हेलमेट पहन रखी थी, जबकि दूसरा बिना हेलमेट के था। दोनों बदमाशों ने नेहा के भाई की कनपटी पर बंदूक सटा दी, फिर उससे बाइक और हेलमेट ले ली और फारार हो गए। नेहा तोमर के मुताबिक, उनके भाई ने मदद के लिए आवाज लगाई। लेकिन, बदमाशों के हाथ में बंदूक देखकर कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। लोग तमाशबीन बने रहे। नेहा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस बाइक चोरों की तलाश में जुटी है। बता दें कि नेहा तोमर ने वर्ष 2008 में नोएडा के रॉकवुड स्कूल से कॉमर्स में 12वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया। फिलहाल वह सीए की पढ़ाई कर रही हैं।
- Next जनपद में मच्छर जनित बीमारियों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश , डीएम बीएन सिंह
- Previous नोएडा की पहली एलिवेटेड रोड रात में मनचलों के लिए मौज-मस्ती का अड्डा बना
Recent Ten Posts
- नोएडा प्राधिकरण के CEO ने वर्क सर्किल -10 का किया निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश
- साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर कंपनी संचालक से 7.66 करोड़ रुपये ठगे
- नोएडा में फ्लैट रजिस्ट्री को लेकर होम बायर्स का जोरदार प्रदर्शन, मालिकाना हक नहीं मिलने से हैं नाराज
- IIA नोएडा की बैठक में उद्यमियों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी
- नोएडा में कार में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
- नोएडा: हिंडन नदी पर पुल निर्माण परियोजना का निरीक्षण, अनियमितताएं उजागर
- “तू मेरी नहीं हुई तो किसी और की होने नहीं दूंगा”, सेंट्रल नोएडा का ये मामला जानकर चौंक जाएंगे आप!
- नोएडा पुलिस ने अपहरण एवं हत्या की कोशिश करने वाले आरोपी को दबोचा, बच्चा सकुशल बरामद
- गौर ग्रुप नोएडा में लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए 750 करोड़ रुपये का करेगी निवेश
- UPITS के दौरान जाम लगने को लेकर हुई सख्त कार्रवाई, DCP ट्रैफिक लाइन हाजिर
Useful links
Most Viewed News Posts (In last 48 hours)
News Calender
M | T | W | T | F | S | S |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | |
7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 |
14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 |
21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 |
28 | 29 | 30 |
attachowk.com : Noida News portal was launched by Shri Shravan Kumar Sharma, IAS, District Magistrate, Gautam Budh Nagar on February 3, 2008. Copyright © 2008-2018. All Rights Reserved. Ten News. Terms Of use.