Noida: नोएडा में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नोएडा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (15 अगस्त 2024)

15 अगस्त 2024 को नोएडा शहर में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा करीब 2000 फीट लंबी और 12 फीट चौड़ी थी। इसे प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा माना जा रहा है। यह यात्रा करीब 5 किलोमीटर लंबी रही।

इस भव्य यात्रा का आयोजन नव ऊर्जा युवा संस्थान द्वारा किया गया था। यात्रा का नेतृत्व संस्थान के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा ने किया। तिरंगा यात्रा में बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा और गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा भी शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर 4 से हुई और यह यात्रा डीएम चौक, सेक्टर 18 से होकर शहीद स्मारक की ओर गई और अंत में सेक्टर 31 कम्युनिटी सेंटर पर समाप्त हुई। इस विशाल तिरंगे को भुवनेश्वर, ओडिशा से मंगवाया गया था। इसे तैयार करने में 25 दिन लगे। इस तिरंगे का आकार 2000 फीट लंबा और 12 फीट चौड़ा है। इसे पकड़ने के लिए कम से कम 500 से 900 लोगों की आवश्यकता थी और इसका वजन 200 किलोग्राम से अधिक था। इस तिरंगे को पॉलिएस्टर सैटिन कपड़े से बनाया गया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह यात्रा उत्तर प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा है और इससे पहले इतनी बड़ी यात्रा का आयोजन नहीं किया गया था।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नोएडा महानगर की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Attachowk.com : नोएडा न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नोएडा क्षेत्र   की विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।