जाति एवं संप्रदाय से ऊपर उठकर लोगों को जोड़ने का प्रयास, सदस्यता अभियान को लेकर क्या बोले बीजेपी नेता

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (05 सितंबर 2024): गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddh Nagar) में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस वार्ता का मुख्य उद्देश्य पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर जानकारी साझा करना था।

प्रेस वार्ता में राज्यमंत्री और गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह (Brajesh Singh); सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा (Dr Mahesh Sharma); कांता कर्दम (Kanta Kardam), जिला प्रभारी; प्रमोद गुप्ता (Pramod Gupta); ज़िला प्रभारी गौतमबुद्ध नगर; मनोज गुप्ता (Manoj Gupta), जिला अध्यक्ष भाजपा नोएडा; गजेंद्र मावी (Gajendra Mavi), जिला अध्यक्ष भाजपा; और तन्मय शंकर (Tanmay Shanker) जिला मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।

मंत्री बृजेश सिंह ने सदस्यता अभियान की योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान दो चरणों में होगा।

•प्रथम चरण:

साधारण सदस्यता 1 सितंबर से 25 सितंबर 2024 तक चलेगी।

•द्वितीय चरण:

सक्रिय सदस्यता 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 तक चलेगी और सक्रिय सदस्यता की घोषणा 1 अक्टूबर को होगी और अभियान 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता रजिस्टर 1 से 10 नवंबर 2024 तक तैयार किया जाएगा। सदस्यता प्राप्त करने के लिए डिजिटल माध्यम का उपयोग किया जाएगा। सदस्यता के लिए व्हाट्सएप नंबर 88 00 00 20 24, नमो एप और वेबसाइट www.bjp.org का उपयोग किया जा सकता है। ऑफलाइन सदस्यता भी उपलब्ध है जिसमें पार्टी द्वारा तय प्रारूप को भरकर सदस्यता प्राप्त की जा सकती है।

सक्रिय सदस्यता के लिए पार्टी में कम से कम तीन वर्ष का सदस्य होना आवश्यक है और पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी करनी होगी। सक्रिय सदस्यता के लिए विस्तृत फार्म भरना होगा और नमो एप के माध्यम से 100 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।

सदस्यता अभियान का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। प्रदेश पदाधिकारियों के लिए 5000 सदस्य, सांसदों के लिए 20,000 सदस्य, विधायकों के लिए 10,000 सदस्य, और अन्य पदों के लिए भी विशेष लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। पूरे भारत में 10 करोड़ सदस्यों का लक्ष्य रखा गया है।

महाजनसंपर्क अभियान 11 से 17 सितंबर 2024 तक चलेगा जिसमें राष्ट्रीय और प्रदेश नेताओं द्वारा घर-घर संपर्क किया जाएगा। हर लोकसभा में कम से कम 100 प्रमुख मतदाताओं के साथ संपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सदस्यता अभियान के द्वितीय चरण में समाज के विभिन्न वर्गों, जातियों और समुदायों को भाजपा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। विशिष्ट सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और सक्रिय सदस्यता अभियान 16 से 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। इस मौके पर सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि गौतमबुद्धनगर प्रदेश में सबसे ज्यादा सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में पूरी मेहनत करेगा और एक कीर्तिमान स्थापित करेगा।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नोएडा महानगर की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Attachowk.com : नोएडा न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नोएडा क्षेत्र   की विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।