नोएडा प्राधिकरण के हजारों असथाई कर्मचारी कल से करेंगे हडताल, दी चेतावनी

नोएडा प्राधिकरण के हजारों असथाई कर्मचारी कल से करेंगे हडताल, दी चेतावनी

नोएडा :– नोएडा प्राधिकरण के तकरीबन 4500 हजार अस्थाई एवं संविदा कर्मचारी 16 अक्टूबर से बेमियादी हड़ताल पर जा रहे हैं। नोएडा प्राधिकरण के अस्थाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा तथा महासचिव विनोद कुमार शर्मा ने यह जानकारी दी , इस दौरान कार्य का बहिष्कार ही रहेगा।

उक्त पदाधिकारियों ने बताया कि 16 सितंबर को सभी कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से अपनी मांगों को लेकर सेक्टर छह स्थित प्राप्त कर कार्यालय पर हड़ताल की थी। उस दौरान प्राधिकरण के ओएसडी अवनीश त्रिपाठी तथा राकेश कुमार ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगे 15 दिनों के अंदर दूर कर दी जाएगी ,लेकिन आज तक उनकी मांगे नहीं सुनी गई। इसलिए मजबूरन अब बेमियादी हड़ताल करनी पड़ रही है।
उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर को प्राधिकरण के 4571 स्थाई एवं संविदा के कर्मचारी सुबह 6:00 बजे से ही कार्य का बहिष्कार कर देंगे तथा शहर की सफाई बंद कर दी जाएगी पानी सीवर विद्युत आदि सभी विभागों के कर्मचारी पूरी तरीके से काम का बहिष्कार करेंगे।
इसके बाद सभी कर्मचारी 9:00 बजे नोएडा प्राधिकरण के गेट पर आकर धरना प्रदर्शन देंगे। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाएंगे तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से कर्मचारियों की मांगे लंबित है लेकिन आज तक प्राप्त करने उन पर ध्यान नहीं ।
अस्थाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सीईओ रितु माहेश्वरी द्वारा 2 माह पूर्व निलंबित किए गए जेई व   कर्मचारियों को बहाल किया जाए। सभी अस्थाई व संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की भाति वेतन तथा अन्य सुविधाएं दी जाएं ।दीपावली पर उनको नियमित कर्मचारियों के समान बोनस व अन्य सुविधाएं दी जाएं।