नोएडा : कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया 135वॉ स्थापना दिवस

नोएडा : कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया 135वॉ स्थापना दिवस

जिला शहर कांग्रेस कमेटी नोएडा द्वारा आज पार्टी कार्यालय सैक्टर 10 में कांग्रेस का 135वां स्थापना दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया। कांग्रेस पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष सहाबुद्दीन 135 वें स्थापना दिवस पर लखनऊ में होने के कारण आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवक्ता पवन शर्मा द्वारा की गई तथा संचालन यतेन्द्र शर्मा द्वारा किया गया।

पवन शर्मा ने स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। देश की एकता और अखंडता को 70 साल तक कायम रखने के लिए देश एवं कांग्रेस के स्वतंत्रता सेनानियों का आभार।
जिला महिला अध्यक्ष सुनीता शारदा ने कहा कि कांग्रेस का स्वर्णिम इतिहास रहा है। कांग्रेस ने आज़ादी के बाद इस भारत का संवारने में 70 साल लगे लेकिन आज की भाजपा सरकार उस 70 साल के इतिहास को मिटाने में लगी है। एआइसीसी राजकुमार भारती ने कहा कि कांग्रेस ही है जिसने गरीबों, मजदूरों एवं दलितों के लिए निस्वार्थ भाव से काम किया है।
साथ ही उन्होंने कहा की कांग्रेस ने हमेशा भाई चारे को बढ़ावा दिया है। देश को जोड़ने का काम कांग्रेस ने किया है लेकिन आज की मोदी सरकार उस भाई चारे को आज खत्म करने का काम कर रही है। आज के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पवन शर्मा, राजकुमार भारती, सतेंद्र शर्मा, लियाकत चौधरी, सुनीता शारदा, इंद्रजीत तिवारी, यतेन्द्र शर्मा, मधुराज, रिजवान चौधरी, ऋषि गौतम, साकिर सैफ़ी, संदीप सिसोदिया, मोहम्मद अली, परवेज सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।