यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर में कक्षा 12 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (13 जुलाई 2023): भारी बारिश के कारण यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर को मद्देनजर रखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जनपद के कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक गौतमबुद्ध नगर द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक 14 जुलाई, शुक्रवार तक जनपद के सभी बोर्ड के 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे।

बता दें कि यमुना नदी में जलस्तर में वृद्धि होने के कारण नोएडा के आसपास के कई गांवों और डूब क्षेत्र में यमुना का पानी भर गया है, लोगों के घरों में भी यमुना का पानी घुस गया है।।