महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए उत्कृष्ट भारत ट्रस्ट ने चलाया जन जागरण अभियान

महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए उत्कृष्ट भारत ट्रस्ट ने चलाया जन जागरण अभियान

उत्कृष्ट भारत ट्रस्ट द्वारा महिला उत्पीड़न को रोकने हेतु जन जागरण अभियान के अंतर्गत ‘वन स्टॉप सेंटर’ कार्यशाला एवं संगोष्ठि आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्षा विमला बाथम  ने की।

उन्होंने सभी को सरकार द्वारा चलाये गए वन स्टॉप सेंटर के बारे में विस्तृत रूप से सभी को अवगत कराया। उत्कृष्ट भारत के चेयरमैन लोकेश कश्यप ने उपस्थित सभी महिलाओं से अपील की महिला उत्पीड़न को रोकने हेतु सभी अपने आस पास के लोगों एवं महिलाओं को जागरूक करे साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सभी को मिल सके।
ट्रस्ट की संस्थापिका शारदा चतुर्वेदी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। सभी ने गौतम बुद्ध नगर जिले में चल रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान के अंतर्गत शपथ/हस्ताक्षर कर इस मुहिम को और बढ़ाने की शपथ ली। इस अवसर पर ट्रस्ट की फाउंडर शारदा सिंघल, संस्थापक महेंद्र कटारिया , अंजू गुप्तासहित नोएडा के विभिन्न सेक्टरों एवं गांव से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।