नोएडा विधायक ने सेक्टर-27 में ओपन जिम का किया लोकार्पण

Noida : आज 16 फरवरी को नोएडा के सेक्टर 27 में ई ब्लॉक पार्क में ओपन जिम का लोकार्पण नोएडा विधायक पंकज सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर सेक्टर 27 आवासीय कल्याण समिति द्वारा विधायक का आभार एवं भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर नोएडा प्राधिकारण के जीएम राजीव त्यागी, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष  एन पी सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, गिरिजा सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बीजेन्द्र नागर सहित समिति अध्यक्ष कन्हैया लाल अवाना, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं समिति महासचिव लोकेश कश्यप,  महेंद्र कटारिया, बी बी वलेचा, एम डी शर्मा, एस के शर्मा, नीरू नियोगी, पन्ना लाल शर्मा, मुद्रिका प्रसाद, जे एस वर्मा, आर डी यादव, श्याम सुंदर गर्ग सहित सेक्टर के 150 से अधिक निवासी उपस्थित रहे।
विधायक पंकज सिंह ने क्षेत्र के विकास की आगामी योजनाओं के बारे में उपस्थित निवासियों को अवगत कराया। महासचिव लोकेश कश्यप ने अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं विशेषकर सब मॉल पार्किंग, विलोपित कूड़ा घर आदि का जल्द निवारण करने का आग्रह करते हुए विधायक  का धन्यवाद एवं आभार व्यकत किया।